महात्मा गाँधी

Mahatma Gandhi
Mahatma Gandhi

महात्मा गाँधी का जन्म 2 अक्टूबर सन 1869 में पोरबन्दर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था। उनके पिता करमचन्द गान्धी सनातन धर्म की पंसारी जाति से सम्बन्ध रखते थे और ब्रिटिश राज के समय काठियावाड़ की एक छोटी सी रियासत (पोरबंदर) के दीवान अर्थात् प्रधान मन्त्री थे। गुजराती भाषा में गान्धी का अर्थ है पंसारी जबकि हिन्दी भाषा में गन्धी का अर्थ है इत्र फुलेल बेचने वाला जिसे अंग्रेजी में परफ्यूमर कहा जाता है। उनकी माता का नाम पुतलीबाई था। मैट्रिक परीक्षा पास करने के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैण्ड गए। वहां से लौटने पर उन्होंने वकालत प्रारंभ क़ी।

गाँधी जी का सार्वजानिक जीवन दक्षिण अफ्रीका में

प्रारंभ हुआ। यहाँ उन्हें  भेदभाव का सामना करना पड़ा। आरम्भ में उन्हें प्रथम श्रेणी कोच की वैध टिकट होने के बाद तीसरी श्रेणी के डिब्बे में जाने से इन्कार करने के लिए ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया था। इतना ही नहीं पायदान पर शेष यात्रा करते हुए एक यूरोपियन यात्री के अन्दर आने पर चालक की मार भी झेलनी पड़ी। उन्होंने अपनी इस यात्रा में अन्य भी कई कठिनाइयों का सामना किया।  उन्होंने भारतीयों क़ी सहायता क़ी। उन्होंने सत्याग्रह आन्दोलन प्रारंभ किया। उन्होंने अनेक कष्ट सहे। उनको अपमानित किया गया। अंत में उन्हें सफलता मिली।

गाँधी जी भारत वापस आये और स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। गांधी जी ने देश को आजाद कराने के लिए अंहिसा का मार्ग अपनाया और कई आंदोलन किये I उनके मुख्य आंदोलन सत्याग्रह आंदोलन, डांडी यात्रा, असहयोग आंदोलन थे I गांधी जी ने देश से छुआछूत को मिटाने के लिए बहुत प्रयास किये I विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर जोर दिया I हमारे देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली पर देश का बंटवारा हो गया I इसके कारण देश में साम्प्रदायिक झगडे हो गये I वह कई बार जेल गए। अब सारा देश उनके साथ था। लोग उन्हें राष्ट्रपिता कहने लगे।

गाँधी जी सादा जीवन बिताते थे। वह ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ को मानने वाले थे। उन्होंने हमको ‘अहिंसा’ का पाठ पढ़ाया। वह एक समाज सुधारक थे। उन्होंने छुआ-छूत को दूर करने का प्रयत्न किया। उन्होंने गॉवों कि दशा सुधारने का पूरा प्रयत्न किया। 30 जनवरी, 1948 को नाथू राम गोडसे नामक व्यक्ति ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। अंहिसा का पुजारी हमेशा के लिए लोगों से दूर चला गया I

1 thought on “महात्मा गाँधी”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *